वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान: बरुन्दनी में ऐतिहासिक जनआंदोलन, विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में बावड़ी की स्वच्छता का लिया संकल्प

रमेश चंद्र डाड
 (आकोला)

आकोला, 2 जून। स्मार्ट हलचल।जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत बरुन्दनी कस्बे की ऐतिहासिक बावड़ी पर एक भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खुद श्रमदान कर अभियान की गतिविधियों में भाग लिया।विधायक खंडेलवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है। हमारी प्राचीन बावड़ियाँ और जल स्रोत हमारी अनमोल विरासत हैं, जिन्हें सहेजना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने आह्वान किया कि जल संरक्षण को केवल सरकारी प्रयास न मानकर हर नागरिक इसे एक जनआंदोलन बनाए।

पानी की बूंद-बूंद बचाने की अलख:

मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बावड़ी एवं पारंपरिक जल स्रोतों की स्वच्छता, उनके संरक्षण तथा आमजन को पानी की एक-एक बूंद बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रशासक गजेंद्र साहू, मांडलगढ़ निवर्तमान चेयरमैन संजय डांगी, शंकर खटिक, श्याम लाल चौधरी, बसन्ती सोनी, शिव प्रकाश भट्ट और शिव प्रकाश दरक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही गांव के गणमान्य नागरिकों में शैतान सिंह शक्तावत, भंवर खटिक, राहुल लक्ष्कार और कालू लाल पालिवाल, मनोज सोमानी, लाला राम गुर्जर, गोपाल ओझा, पिंटू ओझा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया और इस अभियान को सफल बनाया।