सिंगोली श्याम मंदिर का दानपात्र खुला, 28.11 लाख रुपये से अधिक की दान राशि प्राप्त

सिंगोली श्याम मंदिर का दानपात्र खुला, 28.11 लाख रुपये से अधिक की दान राशि प्राप्त

प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक टीम और मंदिर स्टाफ की मौजूदगी में हुई दान राशि की गणना

आकोला, स्मार्ट हलचल। सुप्रसिद्ध राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर सिंगोली श्याम में आज मंदिर के दानपात्र खोले गए। दानपात्रों से कुल 28 लाख 11 हजार 950 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई।दानपात्र से प्राप्त राशि की गणना प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक प्रबंधन और मंदिर स्टाफ की मौजूदगी में की गई। गणना की प्रक्रिया के दौरान प्रशासक राकेश कुमार आर्य, सहायक लेखाधिकारी (AAO) सुरेंद्र सिंह, निरीक्षक भोजराज अग्रवाल और कैशियर बंशीधर बुनकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मंदिर प्रबंधन की ओर से अर्जुन सिंह सोलंकी, भंडारी सुरेंद्र पराशर, मंदिर पुजारी प्रदीप पाराशर, सुरक्षा गार्ड विजय कुमार एवं मांगीलाल सहित मंदिर कर्मचारी शंकर सिंह, कन्हैयालाल और शंकर नाथ ने व्यवस्थाएं संभालीं।

बैंक टीम की मौजूदगी में हुई दान राशि की गणना

दान राशि की सुरक्षित एवं सटीक गणना के लिए बैंक की विशेष टीम भी मौके पर मौजूद रही। बैंक मैनेजर अरविंद सैनी, अधिकारी तंवर सिंह, मुकेश बैरवा और कैशियर ने गणना प्रक्रिया में सहयोग किया।

इस दौरान मंदिर के प्रमुख भक्तगण राम राय लड्ढा, मदनलाल, मोहनलाल, दिनेश धाकड़ और भागचंद शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

दान राशि: ₹28,11,950

गिनती पूरी होने के बाद राशि सुरक्षित रूप से बैंक में जमा करवा दी गई। मंदिर प्रशासन एवं बैंक टीम की मौजूदगी में हुई गणना के चलते दान राशि की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।