गीगची में उत्साह के साथ मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

सी पी गोयल
नाहरगढ़/बारां|स्मार्ट हलचल|डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गीगची में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गीगची से नाहरगढ़ और लकड़ाई तक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
जुलूस पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी कमल सिंह मय जाप्ते के साथ मौजूद रहे।
मुख्य कार्यक्रम गीगची में सुसज्जित मंच पर आयोजित हुआ, जहां अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा देश को दिए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र बैरवा, बालमुकन्द बैरवा, रामदेवा बैरवा, लालचंदबैरवा, दिलखुश, रविन्द्र, गिर्राज, नवल, सुरेन्द्र, जितेंद्र, प्रभुलाल, हजारी लाल, रघुवीर, निहाल, रामसागर, चेतन, अमरलाल, लक्ष्मण आदि ग्राम वासी मौजूद रहे, अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।