डॉ. अम्बेडकर मित्र परिषद खटीक समाज भीलवाड़ा द्वारा 10वां निशुल्क स्टेशनरी वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

55 छात्र छात्राओं को स्टेशनरी और 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

-राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल|डॉ. अम्बेडकर मित्र परिषद, खटीक समाज भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को राधा कृष्ण मंदिर, खटीक समाज में 10वां निशुल्क स्टेशनरी वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खटीक समाज के 10वी व 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ खेलों में राज्य स्तर एवं नेशनल स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का भी विशेष सम्मान किया गया।
इस वर्ष समाज की 55 जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को निशुल्क स्टेशनरी किट वितरित की गई, जिससे वे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं भामाशाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम डॉ. अम्बेडकर मित्र परिषद के अध्यक्ष महावीर खोईवाल ,रणजीत खोईवाल, सचिव विनोद पटेल, कोषाध्यक्ष राजकुमार खोईवाल, गोविंद खोईवाल, राजू खोईवाल, सुनील चावला, जसवंत खोईवाल, परमेश्वर खोईवाल, राधेश्याम चंदेल,जगदीश खोईवाल,सुनील सोलंकी, खटीक समाज महिला शक्ति संगठन की अनीता पहाड़िया सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए परिषद निरंतर प्रयासरत है। निशुल्क स्टेशनरी वितरण और प्रतिभा सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ड़ॉ अम्बेडकर मित्र परिषद खटीक समाज की तरफ से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।