रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|सावर में डॉ. भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति सावर के अध्यक्ष घनश्याम पवार के नेतृत्व में बुधवार, 19 अगस्त को नव नियुक्त उपखंड अधिकारी धमेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसडीएम वर्मा का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की।
इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने नव नियुक्त उपखंड अधिकारी को सावर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से भी अवगत कराया। समिति सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उपखंड अधिकारी धमेंद्र वर्मा के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक सूरजकरण मालावत, पोखर राम कांसोटिया, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कांसोटिया, सत्यनारायण कोली, कालूराम रेगर, विनोद पवार, उम्मेद सिंह दीदावत, छोटूलाल पवार, श्रीनिवास रेगर, एडवोकेट महेंद्र सिंह मीणा, दोलत कुमावत, नाथूलाल बलाई, लोकेन्द्र कहार, पूर्व सरपंच दुर्गालाल रेगर, दुर्गालाल वर्मा, रामलाल मीणा, चिरंजी लाल शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।समिति पदाधिकारियों ने एसडीओ धमेंद्र वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
