आदित्य कश्यप को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से नवाजा गया-बधाई देने वालों का लगा तांता

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया। इस दौरान आदित्य कश्यप के शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया।
प्रो. वी.एल. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य कश्यप ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं, जिसके चलते उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ। आदित्य कश्यप को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूनी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उनके मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।