शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|कस्बे में मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके सपनों को साकार करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री मोहन सिंह शक्तावत ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि देना एक सम्मानजनक परंपरा है। 14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ता अक्सर इस दिन प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।
