गंगापुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक कल

गंगापुर – संपूर्ण भारत में साधु संतों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल को उपखंड कार्यालय पर प्रार्थना पत्र प्रदान किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा व हस्ताक्षर अभियान के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 15 अप्रैल को सायं 7:30 बजे से सोहस्ती वाटिका में रखी गई है। बैठक में भीलवाड़ा जिले के गौ प्रचारक भी पधारेंगे। क्षेत्र के सभी गौ प्रेमी भी बैठक में भाग लेगे।