कनवाडा के सांकली गांव में 1 महीने से पेयजल संकटः ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली)टोंक|स्मार्ट हलचल|कनवाडा ग्राम पंचायत के सांकली गांव में पिछले एक महीने से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। गांव में पानी का कोई और साधन नहीं है, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जलदाय विभाग के एईएन को कई बार फोन किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया और न ही कोई हल निकाला। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है।राधेश्याम, मायाराम मीणा, किशन गोपाल, दिलखुश, राम प्रकाश मीणा और धर्मराज सहित कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से टैंकरों से पानी सप्लाई शुरू करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।