कोटपूतली में कार्यभार ग्रहण करने पर जांगिड समाज ने किया डीएसपी लक्ष्मी सुथार का स्वागत

पावटा, स्मार्ट हलचल।पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मी सुथार के कोटपूतली में कार्यभार ग्रहण करने पर बुधवार को जांगिड़ समाज पावटा तहसील अध्यक्ष चौथमल जांगिड़ के नेतृत्व में जांगिड समाज बन्धुओं द्वारा डीएसपी लक्ष्मी सुधार का माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सरुंड पूर्व सरपंच ओमप्रकाश जांगिड़, पावटा तहसील महामंत्री पिंटू जांगिड़, उपाध्यक्ष भागीरथ मल जांगिड़ ,कोषाध्यक्ष महादेव जांगिड़,रामअवतार ठीकरिया,मीनल जांगिड़,शिवानी जांगिड सहित समाज बन्धू उपस्थित
रहे ।