Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजागरूक मतदाता का फर्ज निभाएं अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें :-...

जागरूक मतदाता का फर्ज निभाएं अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें :- प्रतिष्ठा पिलानिया,

जागरूक मतदाता का फर्ज निभाएं अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें :- प्रतिष्ठा पिलानिया,

– स्वीप गतिविधियों के तहत साईकिल रैली को नोडल अधिकारी स्वीप ने दिखाई हरी झंडी

 (शिवराज बारवाल मीना)

टोंक/स्मार्ट हलचल/लोकसभा आम चुनाव – 2024 एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के मध्यनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी खेल मैदान तक मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रतिष्ठा पिलानिया, सहायक प्रभारी अधिकारी ललित कुमार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी टोंक राहुल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप ने रैली में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय एवं रैली में उपस्थित कॉलेज के छात्र-छात्राओं लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का फर्ज निभाते हुए मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। देश के लोकतंत्र ने आपको अपने मताधिकार के प्रयोग करने का अमूल्य उपहार दिया है। सभी मतदाता आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले मतदान के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत करें। नोडल अधिकारी स्वीप प्रतिष्ठा पिलानिया ने कहा कि देश के मतदाता का एक-एक वोट अमूल्य है। आपके द्वारा मतदान करने से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य निपुण सक्सेना ने मतदाता शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में नायब तहसीलदार निर्भय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, पीआरओ अपूर्व शर्मा, जनसंपर्क कर्मी रिजवान अनीस, सीडीपीओ संगीता दीपक, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर राजूलाल शर्मा, स्वीप सदस्य शैलेंद्र शर्मा, रघु शर्मा, एडीईओ हीरालाल जाट, कोठी नातमाम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शाहीन अफरोज समेत अन्य मौजूद रहे।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES