मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह में करीब 400 विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अल्ट्रा विजन अकैडमी के 5 वी में ए ग्रेड प्राप्त करने पर प्रतिभाशाली छात्र मोहम्मद असद पुत्र शौकत अली युवा नेता सोशल मीडिया प्रभारी गंगापुर सिटी को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे तथा अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष डॉ. अनुज शर्मा, जिला प्रभारी राजेश शर्मा एवं मुख्य भामाशाह मोईन खान मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल ने शिक्षा को जीवन की वास्तविक पूंजी बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। वहीं नीटू सिंह धावाई, डॉ. अनुज शर्मा, राजेश शर्मा एवं मोईन खान ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महेंद्र जैन, विष्णु गुप्ता, गोविंद पाराशर सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
