सोप कस्बा में कंजर बस्ती इलाके के एक खुले मकान में मिला अधेड़ का शव-क्षेत्र में फैली सनसनी,

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया-शिनाख्त नहीं हुई

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|जिले के उनियारा सर्किल अन्तर्गत सोप थाना इलाके में रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार सोप कंजर बस्ती रोड के पास स्थित एक खुले मकान में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सोप थाना प्रभारी विनोद कुमार तथा अलीगढ़ थानाधिकारी राजकुमार चौधरी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
प्राथमिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मृतक व्यक्ति का पता लगाकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।