(गंगापुर में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन)
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|शिक्षक प्रत्येक छात्र के मन में स्वदेशी के भाव जगा कर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाए। जब तक स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे तब तक हर राष्ट्र मजबूत नहीं बन सकता है उक्त विचार अखिल भारतीय जनसंख्या लाभांश प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच के प्रभारी डॉक्टर राजकुमार चतुर्वेदी ने पीएमसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर परिसर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता पद से उपस्थित जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधन पर व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का योग योगदान सर्वश्रेष्ठ है छात्रों के प्रति भी इसी तरह न्याय करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सेवानिवृत शिक्षक प्रकोष्ठ की सह संयोजिका सुशीला जाट ने की। पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र गुर्जर, विशिष्ट अतिथि माधव सिंह बड़वा,अक्षयराज सिंह झाला, गोवर्धन लाल स्वर्णकार थे। इस अवसर पर श्रेष्ठ सेवाओं के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर के 20 छात्र-छात्राओं, भामाशाह ऋषभ ज्वैलर्स सहित खंड कार्यकारिणी का प्रशस्ति पत्र दुपट्टा तिलक से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय रंगकर्मी भवानी शंकर भट्ट, अजीत सिंह कोटडी, रायपुर शाखा अध्यक्ष विजेश कुमार सैनी, आसींद शाखा अध्यक्ष दुदाराम गुर्जर, प्रहलाद राय तेली, नारायण सिंह चुंडावत, विभुराजसिंह चौहान, प्रकाश राणवा, ईश्वर लाल रेगर, भोजराज शर्मा, दिलीप सिंह चुंडावत, रामप्रसाद सुवालका, मुकेशसिंह बड़वा, सत्यनारायण चेचाणी, ओम प्रकाश व्यास, पूजा शर्मा, अवधेश शर्मा, भूपेश दाधीच, आशा जीनगर, वासवदत्ता खंडेलवाल, अशोक पंचोली, शिवकुमार माली, दिनेश आचार्य, सुखलाल कुम्हार,रमेश वसीटा, विनोद बुलीवाल, नारायण लाल गुर्जर, ओम प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। जिले में पहली बार प्लास्टिक मुक्त सम्मेलन हुआ । प्लास्टिक मुक्त शैक्षिक सम्मेलन के लिए अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच के प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर राजकुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के संयोजक बालमुकुंद वैष्णव सहित समस्त खंड कार्यकारिणी का सम्मान किया।