साइबर फ्राॅड की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स ’ की बैठक का आयोजन

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया की भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित 59वें महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मिट 2024 में तय की गई सिफारिशों क्रमशः 34, 35 व 37 की पालना में महानिदेशक पुलिस साइबर क्राईम, जयपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में साइबर फ्राॅड की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु गठित ’ जिला स्तरीय टास्क फोर्स ’ की माह अप्रेल 2026 की मासिक बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स में मनोनीत सदस्यों श्री मनीष कुमार मीणा, अग्रणी बैंक बून्दी, कोमल मीणा प्रोग्रामर, अमित जैन एसबीआई बैंक, जितेन्द्र छाबडा पंजाब नेशनल बैेंक, विकाश सैनी, निकिता माथुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी, रोहित यश बैंक, रामवतार मीणा यूको बैंक व अन्य स्थानीय बैंक प्रतिनिधियों सहित उमा शर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक बून्दी ,सुपरविजन/नोडल अधिकारी अदिति चोधरी अति.पु.अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान दल ओमप्रकाश मीणा प्रभारी साइबर क्राईम थाना, मुकेन्द्रपाल सिहं सउनि, श्याम सुन्दर सउनि, शैलेन्द्र सिंह हैड कानि. 834, राहुल हैड कानि. 820, सुभाष कानि.753, राजकिरण कानि. 668 साइबर क्राईम थाना बूंदी उपस्थित रहे।

मीटिंग में मुकेन्द्रपाल सिंह सउनि द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का दुरूपयोग कर म्यूल एकांउटों में अवैध लेन-देन को रोकने, साइबर ठगी के नये-नये तरीकों से बचने हेतु ए.आई./एम.एल.टूल्स ( ए.आई. से संबंधित प्रक्रिया की एल्गोरिदम, व कार्यप्रणाली मशीनरी लर्निग उपकरणों ) के दुरूपयोग को रोकने के संबंध में, म्यूल खाताधारको की केवाईसी करने, उनकी जानकारी साझा करने सहित मुख्य फोकस साइबर फ्राॅड की घटनाओं पर पीडितों के बैंक खातों के लीन, फ्रीज, डेबिट फ्रीज को अनफ्रीज करने के संबंध में तथा अभी हाल ही में I4c MHA द्वारा मनी रिस्टोरेशन की प्रक्रिया को सरल करने हेतु दो पोर्टलों MRM ¼Money restoration module ½ व GRM ¼ Grievance redressal module ½ को बैंकर द्वारा लाॅगिन करने व रिस्टोरेशन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा I4c MHA से प्राप्त लिंक को बैंक प्रतिनिधियों से शेयर किया जाकर मीटिंग में उपस्थित प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में उपस्थित बैंकों के प्रतिनिधियों से साइबर फ्राॅड में अपराधियों द्वारा म्यूल एकांउटों के सत्यापन व विभिन्न साइबर फ्राॅड संबंधी प्रकरणों/ऑनलाईन शिकायतों की जांच/अनुसंधान के दौरान वांछित आवश्यक बैंक डिटेल्स/रेकाॅर्ड समय पर भिजवाने, सहित अपने बैंक शाखाओं पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को समय पर चैक करते रहने व अभय कमाण्ड सेंटर से लिंक करने, राजकाॅप सिटीजन एप को डाउनलोड कर एप पर उपस्थित राजकीय सेवाओं का सदुपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी जाकर पीडित खाताधारकों के बैंक खातों पर होल्ड लग जाने पर उनके द्वारा बैंक में विजिट के दौरान बैंक खातो की केवाईसी कर खाते मे जमा हुई फ्रोड की राशि को लीन करते हुए खाते को पुनः चालु करवाना इत्यादि मामलो पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक बूंदी द्वारा आम-जन से अपील है कि आप अपने बैंक खातों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को संभाल कर रखें एवं किसी के प्रलोभन में आकर अपने बैंक खातों को किसी भी व्यक्ति को उपयोग हेतु तथा अपनी व्यक्तिगत जानकरी किसी को शेयर न करे।