अलकेश पारीक
जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जहाजपुर में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।जुलूस के दौरान लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जुलूस में युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी तथा क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।
