भीलवाड़ा । भीलवाड़ा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने (एरिया डोमिनेशन) के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 118 टीमों का गठन किया गया था। अभियान में कुल 469 पुलिस कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस टीमों ने जिले में कुल 457 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 मामला दर्ज किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसके तहत 26 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। शराब बनाने हेतु प्रयुक्त होने वाला 8275 लीटर वॉश मौके पर ही नष्ट किया गया।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों का विवरण
पुलिस टीम ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 319 से अधिक आरोपियों और अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की । पुलिस टीम ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 319 से अधिक आरोपियों और अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की । स्थाई वारंटी / उद्घोषित अपराधी / गिरफ्तारी वारंट / 299 CrPC (335 BNSS) me, असामाजिक तत्व (धारा 170 BNSS के तहत)105, एच.एस. (इतिहास शीटर) / हार्डकोर / इनामी अपराधी 30, सामान्य प्रकरणों में वांछित 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए इसी प्रकार
जघन्य अपराधों (हत्या, लूट, डकैती, NDPS) में वांछित 5 अपराधी, अन्य जघन्य अपराधों में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया । भीलवाड़ा पुलिस की इस त्वरित और चौतरफा कार्रवाई से जिले के अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
