एक पेड़ मां के नाम के तहत जिला कलेक्टर व विधायक मीणा ने किया पौधारोपण
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- आज हरियाली तीज के मौके पर अमृत महोत्सव हरियालो राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवाहन पर सघन वृक्षारोपण महाअभियान एक पेड़ मॉ के नाम के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम रीठ ग्राम पंचायत, बोरडा ग्राम पंचायत, शरबती गाड़ोदिया बालिका विद्यालय कोटड़ी, लसाडिया ग्राम पंचायत के मोदी ग्राउंड, राज के बीड़ा कोटड़ी में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की, वही राज का बीड़ा में दस हजार पौधे लगवाए गए । कोटड़ी में कालेज के लिये भीलवाड़ा रॉड जमीन का चिन्हित करवाया, बोरड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत, जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, उपजिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पारोली मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापडेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवाड़ी, धर्मी चंद जीनगर, लसाडिया सरपंच तेज सिंह, किसान नेता देबीलाल जाट, बोरड़ा सरपंच देवी लाल बैरवा, रीठ सरपंच योगिता बनवारी शर्मा, कोटडी सरपंच कांता जमना लाल डिडवानिया, सीबीओ, वीडियो, कोटडी तहसीलदार, पटवारी कोटडी आदि कई मौजूद रहे ।।


