मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

बालापुरा-अमरतिया रोड पर बाइक और मिनी बस की आमने-सामने भिड़ंत, 62 वर्षीय वृद्ध की गई जान

खामोर। स्मार्ट हलचल|बालापुरा-अमरतिया रोड पर बुधवार को मिनी सवारी बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खामोर से आगूचा की ओर जा रहे बाइक सवार की सामने से आ रही मिनी बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार नई राज्यास ग्राम पंचायत के रेबारी खेड़ा निवासी छोटू पुत्र श्रवण भील उम्र (62) वर्ष बाइक से खामोर से आगूचा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बालापुरा-अमरतिया रोड पर गुलाबपुरा की तरफ से सामने से आ रही मिनी सवारी बस से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटू भील की मौत हो गई।बताया गया कि संबंधित मिनी बस रोजाना खामोर से गुलाबपुरा और गुलाबपुरा से खामोर के बीच सवारियां लेकर आवागमन करती है। हादसे के समय भी बस गुलाबपुरा से खामोर ओर आ रही थी। हेड कांस्टेबल सुभाष चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आगूचा चौकी से कांस्टेबल परमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक के शव को गुलाबपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने हादसे में शामिल बाइक और मिनी बस को डिटेन कर लिया।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।