Homeराज्यउत्तर प्रदेशरेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है- डीआरएम

रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है- डीआरएम

रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है- डीआरएम

स्मार्ट हलचल ब्यूरो
वाराणसी।स्मार्ट हलचल ब्यूरो/मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) की बैठक आज शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष,वाराणसी में आयोजित हुई।

इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है। उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। रेलपथ के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तेजी से सम्पादित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आधार भूत संरचनाओं के विकास के क्रम में अनेक कार्य जैसे- दोहरीकरण एवं विद्युती करण के अंतर्गत नान इण्टरलॉकिंग कार्य, गतिशक्ति योजना के अन्तर्गत मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किये गये हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परिवादों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे सम्पूर्ण भारतीय रेल पर पहले स्थान पर है,जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है।

इस बैठक में अपर मंडल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल य़ादव, अपर मंडल प्रबंधक (आपरेशन) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पाँल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस राम कृष्णन अभिषेक, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीती वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) अनिल श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, विभिन्न शाखाधिकारी, नरमू के मंडल मंत्री एन बी सिंह सहित वाराणसी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान नरमू के मंडल मंत्री एन बी सिंह ने अनेक मुद्दों की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये अपेक्षा की कि उनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जायेगा।कर्मचारियों के हितों पर विशेष जोर देते हुये कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि रेल को विकास के पथ पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

RELATED ARTICLES