(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ पुलिस ने खेतों से चोरी हुए सिंचाई के इंजन- पंप को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए विक्रमपुरा खेत से व अन्य दो जगह से सिंचाई इंजन पंप बरामद करते हुए आरोपी हरीश मीणा निवासी गोविंदपुरा बिजोलिया व चोरी का माल खरीदने वाले मुकेश राठौर को गिरफ्तार किया गया इसी के साथ एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन टेंपो को भी जप्त किया गया बिजौलियाँ थाना अधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि 2 अगस्त को ललित कुमार भट्ट द्वारा बिजोलिया थाने में बनी के बालाजी मंदिर के पीछे खेत से एक सिंचाई इंजन पंप चोरी होने की रिपोर्ट दी गई| जिस पर मामले को संज्ञान में लेते हुए लोगों से आम सूचना एकत्रित कर सदिग्ध हरिश मीणा को डिटेन कर पुछताछ की गई तो खेतो में लगे सिचाई के लिये इंजन पम्पो को चोरी करना स्वीकार किया गया और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी मुकेश राठौर को भी गिरफ्तार कर चोरी के इंजन पम्प बरामद किये और चोरी में सहयोगी एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया। इसी के साथ चोरी की घटना में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो को भी जब्त किया गया । तथा अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रकरण में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिससे और अन्य और चोरियों की वारदातें भी खुलने की संभावना है| इस दौरान पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील चाहर,गीतम सिंह, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह और जितेंद्र इनमे से गीतम, लाखन और सुरेंद्र की विशेष भूमिका रही |
