Homeभरतपुरतिरंगा रन में दिखा जोश, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का कार”वां

तिरंगा रन में दिखा जोश, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का कार”वां

हर घर तिरंगा अभियान
तिरंगा रन और वाहन रैली का आयोजन

रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डूंगरपुर में मंगलवार को तिरंगा रन का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट से निकाली गई तिरंगा रन में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के स्टूडेंट ने दौड़ लगाई। हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति का संदेश दिया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार सुबह के समय जिले के अधिकारी, कर्मचारी कर कई बच्चे कलेक्ट्रेट मे इकट्ठे हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ हर दौड़ की शुरुआत हुई। डीएफओ रंगास्वामी, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. विपिन मीणा ने तिरंगा रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम… और भारत माता जयकारों के साथ तिरंगा रन शहर के अलग अलग रास्तों से होकर गुजरी और लोगों ने भी तिरंगे को सैल्यूट किया। तिरंगा रन में पुलिस, आरएसी, वन विभाग, स्काउट गाइड समेत कई युवाओं ने तिरंगा रन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुई देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान को मंगलवार शाम के समय पुलिस ओर प्रशासन की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई। तिरंगे के साथ ही वाहन रैली में घूमते हुए लोगो को 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES