कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा व स्मारक निर्माण की भी उठाई मांग
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|समस्त तेली (साहु) समाज ने शहर के प्रमुख ईरास सर्किल अथवा किसी अन्य महत्वपूर्ण चौराहे का नाम ‘संत शिरोमणि राजूराम महाराज सर्कल’ रखने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चौराहे पर संत राजूराम महाराज की प्रतिमा एवं स्मारक निर्माण की स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।समाज के अध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि संत शिरोमणि राजूराम महाराज ने भक्ति, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। वहीं सचिव पप्पूलाल तेली ने कहा कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने और जनभावनाओं का सम्मान करने के लिए शहर के प्रमुख चौराहे का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ज्ञापन की प्रतियां यूआईटी सचिव और नगर निगम आयुक्त को भी भेजकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
