महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट रेसला संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव को ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती के विरोध में एवं पूर्व लंबित मांगों को लेकर रेसला के पदाधिकारियों ज्ञापन सौंपा।
एवं साथ ही शिक्षा विभाग के निर्णय को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखते हुए जिलामंत्री हरीराम मीणा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही प्राचार्य द्वारा अधिकृत अवकाश केवल 2 ही रखा जाएं। पूर्व में बकाया डीपीसी व प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य की काउंसलिंग जल्द कर पदस्थापना की जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में स्टाफिंग पैटर्न को प्रभावी रूप से लागू करने तथा कम नामांकन वाले विद्यालयों को बंद करने के बजाय उनमें नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।
संघ के पदाधिकारियों ने उप प्राचार्यों की रिव्यू डीपीसी करवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस दौरान रेसला जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश चौधरी,जिलामंत्री हरिराम मीणा,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर श्यावत,महेंद्र,आदर्श शर्मा,मोहन पोसवाल,महिलामंत्री माया मीणा,सिम्पल जैन,माया जाट,उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीणा,बंशीलाल,अशोक जैन,बलराज,राकेश बैरवा,हैमराज गुर्जर,रामावतार वर्मा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
