(महेन्द्र)
भीलवाडा / जयपुर| स्मार्ट हलचल|जयपुर में आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत राजस्व लक्ष्य, बन्दोबस्त, मदिरा उठाव, नीतिगत बिन्दुओं सहित महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
आबकारी आयुक्त ने कहा कि आबकारी मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 अनुपालना के तहत वांछित विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आबकारी नीति के अनुरूप सजगता से कार्य करते हुए राजस्व, बन्दोबस्त, अवैध मदिरा की रोकथाम सहित अन्य विभागीय दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारियों से आगामी कुछ माह में जारी होने वाली नवीन आबकारी नीति पर सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत वर्ष 2025-26 के बन्दोबस्त की प्रगति, वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, नवम्बर 2025 तक गारंटी, उठाव एवं निर्धारित आबकारी लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की गई।













