संयुक्त व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बे में शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवीसिंह शेखावत ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन लाल सैनी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और बेहतर बाजार व्यवस्था के लिए संगठित रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और व्यापार संघ की सामाजिक गतिविधियों में भूमिका की सराहना की।
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष रोशन लाल सैनी, उपाध्यक्ष यादराम सोलंकी, मंत्री ब्रह्मप्रकाश यादव और महामंत्री फूलसिंह स्वामी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।