Homeभीलवाड़ाअनुभव प्रमाण पत्र मामले मे सफाई कर्मचारीयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

अनुभव प्रमाण पत्र मामले मे सफाई कर्मचारीयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर /स्मार्ट हलचल/अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर 3 दिसंबर को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिए जाने के बाद कल से सभी सफाई कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार कर 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।सफाई मजदूर कांग्रेस के जीवणराम घारू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23820 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई उसमें अनुभव प्रमाण पत्र वाल्मिकी समाज के नहीं बनाकर उक्त गैर वाल्मिकी समाज के बनाये जा रहे है। जो न्याय संगत नहीं हैं क्योंकि 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती में जितने भी गैर वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मी लगेंगे कि आज तक सफाई का कार्य नहीं किया इस बात को राज्य सरकार व राज्य सरकार का प्रशासन जानता हैं फिर भी गैर वाल्मिकी समाज को जानबूझकर अनुभव प्रमाण पत्र में प्राथमिकता दी जा रही हैं। जबकि वाल्मिकी समाज पुराने समय से लेकर आज तक परम्परागत सफाई का कार्य करता हैं। इस भर्ती में अगर वाल्मिकी समाज को शत प्रतिशत अनुभव प्रमाण पत्र दिए जाने से राजस्थान के सफाई प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जहाजपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES