महेन्द्र धाकड़
बेगूं ।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड बेगू की साधारण सभा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छापरा बेगू में प्रवासी कार्यकर्ता कमलेश कुमार धाकड़ जिला सचिव माध्यमिक के मुख्य आतिथ्य में एवं खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक मे आगामी कार्य योजना पर विचार,नवीन कार्यकारिणी का गठन और संगठन का परिचय आदि सत्रों का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में प्रवासी कार्यकर्ता कमलेश कुमार धाकड़ द्वारा संगठन का विस्तृत परिचय एवं एवं उसकी रीति नीति के बारे में अवगत कराया तत्पश्चात खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की वह प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पांच नाम की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल राठौड,उपाध्यक्ष महिला आशा रानी बैरागी, मंत्री रमेश चंद्र रेगर ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार धाकड़ के नाम की घोषणा की गई। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत द्वारा संगठन में कार्यकर्ता निर्माण कैसे किया जाता है एवं एक कार्यकर्ता किस तरह संगठन को उच्च स्तर तक पहूँचाने में सक्षम कैसे बने इस पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके पश्चात खंड कार्यकारिणी के अन्य पदों का मनोनयन कर उनकी घोषणा की गई। संगठन मंत्री शंभूलाल कुमावत,संगठन सहमंत्री ओम प्रकाश गुर्जर,रामपाल मीणा,सुरेश चंद्र शर्मा,कविता सिंधी,उपाध्यक्ष पुरुष शिवराज गोस्वामी,महिला मंत्री मीना सेन,अध्यापक सदस्य पूरणमल मीणा,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य बंसीलाल सालवी,प्राध्यापक सदस्य गोपाल लाल धाकड़,प्रधानाचार्य सदस्य नंदलाल कुमावत,शारीरिक शिक्षक सदस्य सुभाष चंद्र पंचोली , महिला शिक्षक सदस्य संतोष कुमावत ,संस्कृत शिक्षक सदस्य बालकिशन गुरुजी,सुरेश कुमार गुर्जर, सत्तार शेख मोहम्मद,शांतिलाल धाकड़ आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
