बद्री लाल माली
गुरला :-स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत रामपुरिया के बासड़ा स्थित देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के पावन अवसर पर इस बार एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।मंदिर समिति के अनुसार मेले से पूर्व बुधवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में विशाल भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जागरण में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। सुबह सवा 11:15 बजे मंदिर पर विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाई जाएगी। ध्वजा के साथ ही भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।