जोबनेर नगर पालिका क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव को लेकर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर-स्मार्ट हलचल|जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जोबनेर थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। जोबनेर थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस के फ्लैग मार्च से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया। पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने और मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।