सोशल मीडिया पर झूठी शान दिखाना युवाओं को बड़ा भारी

राजेश मिश्रा
झालावाड़

 

शांति भंग में तीन युवक गिरफ्तार

मनोहरथाना
स्मार्ट हलचल|पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व अपनी झूठी शान और लोगों में भय व्याप्त कर अपना रुतबा जमाने के लिए हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो वीडियो पोस्ट कर आम जन में भय व असुरक्षा एवं असंतोष का वातावरण पैदा किया जा रहा है उक्त प्रकरण की प्राप्त जानकारी वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा तथा वृत्त अधिकारी कैलाश चंद के सुपरविजन में मनोहर थाना थाना अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जाकर प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण व निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान कर शांति भंग में
1.रामविलास पुत्र बद्रीलाल लोधा उम्र 28 वर्ष
2.ओमप्रकाश पुत्र गुलाबचंद लोधा उम्र 28 वर्ष
3.कन्हैया लाल पुत्र रामदयाल लोधा उम्र 24 वर्ष निवासी गुराडी
को पिस्टल नुमा लाइटर एवं एयर गन के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय एवं दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने सभी से अपील की है कि मीडिया पर ऐसे किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री ना डालें जिससे अपराधियों का महिमा मंडन होता हो और लोगों में भय व अशांति व्याप्त हो