विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बिजौलियाँ(दीपक राठौर)

स्मार्ट हलचल| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार transformative Tuesday कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 21जुलाई को श्री विवेक धाकड़ आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव बिजौलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बिजौलिया रूपल अग्रवाल ने छात्रों को नशा , ड्रग्स से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ को बनाना , बेचना, खरीदना अपने पास रखना या सेवन करना पूरी तरह से अवैध और दंडनीय अपराध है
1 नींद लाने वाले प्राकृतिक पदार्थ , अफीम,चरस, गांजा,हीरोइन और कोकीन,
2 रासायनिक तरीके से दिमाग पर असर डालने वाली दवाएं जैसे एलएसडी, एमडीएमए और कुछ खास कफ सिरप या नींद की गोलियां जैसे जानकारी दी गई जिसमें पेनल अधिवक्ता सुनील जोशी ,रीडर गोपेश कुमार शर्मा लिपिक I रामबाबू माथुर plv ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, प्रधानाध्याप सत्य नारायण धाकड़, एडवोकेट रामफूल धाकड़, नरेश सिंह तंवर, दीपक मीणा, मनीष धाकड़, पिंकोश धाकड़, राजूलाल धाकड़, स्कूल स्टाफ सहित 400 विद्यार्थी मौजूद रहे|