24 को जिला कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल प्रदर्शन, डोटासरा जूली व भंवर जितेंद्र भाग लेंगे
सरकार की तानाशाही नीतियों से किसान व आमजन त्रस्त -गुंजल
बूंदी – स्मार्ट हलचल|किसानों और आम जन की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा की अध्यक्षता में रणजीत निवास में संपन्न हुयी।बैठक में आगामी 24 जुलाई को किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन व पैदल मार्च करने का निर्णय लिया गया।
सरकार की तानाशाही नीतियों से किसान व आमजन त्रस्त -गुंजल
बैठक को संबोधित करते हुये कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की तानाशाही नीतियों से किसान और आमजन त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानो व आम जन को भारी बिजली कटौती के कारण पूरी बिजली नहीं मिल रही है। किसानों को खाद के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है वहीं सिंचाई के लिये नहरों का पानी अभी तक टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा है। राज्य सरकार ने केडीए के माध्यम से किसानों को उजाड़ने का काम किया है। उन्होंने बूंदी जिले के सभी किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी 24 जुलाई को बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर जन समस्याओं के समाधान के लिये जिला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विशाल प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।
डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ- महावीर मीणा
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि प्रदेश में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है।उन्होने कहा कि बूंदी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही नीतियों का डटकर विरोध करेंगे।
डोटासरा,भंवर जितेंद्र व जूली करेंगे संबोधित
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने बताया कि आगामी 24 जुलाई को बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान और आमजन की समस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन व सभा व पैदल मार्च का आयोजन होगा। मीणा ने बताया कि प्रदर्शन व सभा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह,राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर,कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद पीसीसी महासचिव व बूंदी जिले के प्रभारी डॉ विजेंद्र सिंह सिद्धू, सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह झाला, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, हिंडोली विधायक अशोक चांदना,केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी संबोधित करेंगे।
बैठक को इन्होंने किया संबोधित
बैठक को आरसीए उपाध्यक्ष राजकुमार माथुर, पीसीसी सचिव गुडडू कादरी, आनंदीलाल मीणा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकरण मीणा,तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा,पूर्व प्रधान मोहनलाल गुर्जर,जयकिशन मीणा, रामनारायण बैरवा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, बाबूलाल वर्मा, पूर्व डीसीसी महासचिव इश्तियाक अली, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोडूलाल वर्मा, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव,एडवोकेट शांतिलाल मीणा,मेघवाल समाज के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामलाल मेघवाल, बूंदी पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण मीणा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतराम मीणा ने किया।
