खखरेरू/स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसवा गांव में 22 अप्रैल को चूल्हे से निकली चिंगारी से शीतला प्रसाद के घर में भीषण आग लग गई थी। आग की इस घटना में पीड़ित परिवार का पूरा घर तथा घर में रखी खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे परिवार के सामने भोजन तक का संकट खड़ा हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर राहत सामग्री प्रदान की। सहायता के रूप में 25 किलो आटा, 30 किलो गेहूं, 15 किलो चावल, 5 किलो दाल, 5 लीटर रिफाइंड तेल, 5 किलो चीनी, चाय पत्ती सहित आर्थिक सहयोग दिया गया।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार दलित वर्ग से होने के बावजूद अब तक सरकारी आवास से वंचित है। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी धाता से वार्ता की। खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को शीघ्र ही आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, खाद्यान्न की समस्या को देखते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर खागा से भी संपर्क किया गया। उन्होंने कोटेदारों के माध्यम से परिवार को राशन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
किसान यूनियन की ओर से मिली सहायता से परिवार को तत्काल राहत मिली है। हालांकि घटना के चार दिन बाद भी सरकारी स्तर पर कोई प्रत्यक्ष मदद नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस अवसर पर कुलदीप तिवारी, सर्वेश शुक्ला,मो. रिजवान, असगर अली, वीरेंद्र विश्वकर्मा, मो. अंसार सहित कई किसान नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
