विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती में बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
तहसील स्तरीय महेश जयंती काछोला में,निकलेगी शोभायात्रा
काछोला 22 जून -स्मार्ट हलचल।महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज काछोला द्वारा माहेश्वरी भवन में भगवान महेश (भगवान शिव) को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महेश की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छप्पन भोग अर्पण के समय पूरा माहौल भक्तिमय हो गया तथा “हर-हर महादेव” और भगवान महेश के जयकारों से माहेश्वरी भवन गूंज उठा।
आयोजन में माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। समाजजनों ने महेश नवमी के पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाते हुए भगवान महेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महेश नवमी के उपलक्ष में काछोला में छप्पन भोग का भव्य आयोजन
तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत काछोला स्थित माहेश्वरी भवन में छप्पन भोग का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम एवं क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता कर भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काछोला माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सूरतराम गगरानी, गोपाल मालू, बजरंग मंत्री, अरविंद जी डागा, दिनेश जी दाखेड़ा, राकेश जी मालू, अनिल जी डागा, विनय मालू, सिंकु गगरानी, बनवारी लाल लड़ा, विनय डागा, नितिन मंत्री,मुरली मनोहर मूंदड़ा एवं मोहित गगरानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। वही काछोला में मांडलगढ़ तहसील स्तरीय महेश जयंति पर शोभायात्रा के साथ समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे से ओतप्रोत रहा।
