कच्चें मकानों में आगजनी : नकदी-जेवरात समेत घरेलू सामान जलकर राख

कुमार अंकेश

बानसूर|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के ग्राम माजरा ढाकोड़ा की ढाणी जोहड़ उपली में दों परिवारों के कच्चें मकानों में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई जिसमें नकदी-जेवरात समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित लोकेश और विनोद ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन, अनाज और अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।