बैठक में नगरपालिका की निजी आय बढ़ाने सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के सुदृढीकरण पर चर्चा
सड़क, नालियों के निर्माण पर चर्चा
अकोला (रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|स्थानीय नवगठित नगरपालिका की प्रथम बोर्ड बैठक विधायक गोपाल खंडेलवाल की उपस्थिति में शुरू हुई।जिसमें स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र में सफाई व्यवस्था, सफाई कार्य निष्पादन की दैनिक दिनचर्या निर्धारित की गयी। सड़क, नालियों के मरम्मत कार्य के प्रस्ताव लिए गए। नगरपालिका के हेल्पलाइन जारी किए गए। जिस नम्बर पर रोड़ लाईट,मृत पशुओं सहित, अन्य शिकायतें नागरिक हेल्पलाइन नम्बर से कर सकेंगे जिनका निर्धारित समय में समाधान होगा। बैठक नगरपालिका अध्यक्ष लोकेश नागोरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याएं रखीं। पार्षद मुनीर लुहार ने नगरपालिका क्षैत्र के चिकित्सालय व्यवस्था, स्टाफ की कमी, प्रस्तावित बस स्टैंड,बंद पुलिस चौकी शुरू करने, बिजली विभाग की समस्या आदि बिन्दुओं के समाधान हेतु अपनी बात रखी। पहली इस बैठक में पार्षद के पति का प्रवेश वर्जित रहा।यह अच्छी पहल नजर आई।साथ ही हेल्पलाइन फोन नंबर जारी कर आमजन से समस्या सुनने की यह भी अच्छी पहल नजर आई। बताया है कि पांच वर्ष तक नगरपालिका का हेल्पलाइन नंबर चालू रहेगा । नगरपालिका की आय बढ़ाने के स्त्रोत पर भी मंथन हुआ।