ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|’मेरा युवा भारत’ चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में मदर टेरेसा महिला मंडल अध्यक्ष श्वेता सामर द्वारा ब्लॉक डूंगला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमलिया, भटोली बागरियान, डूंगला एवं स्थानीय छात्रावास में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य लक्ष्मी लाल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई। मुख्य वक्ता अध्यापक वर्दी चंद मीणा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 31 अक्टूबर 1875 को जन्मे देश के पहले गृह मंत्री व लौह पुरुष ने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी याद में गुजरात के एकता नगर में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाई गई है।
कार्यक्रम में अरुण दाधीच ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मुख्य समारोहों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर 426 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। साथ ही देश में भव्य एकता परेड, भारत पर्व 2026 और ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक गोपाल जाट एवं प्रतीक्षा जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ लक्ष्मण पंचोली, मुकेश मीणा, ओंकार लाल जाट, सुंदर देवी जाट, भक्ति राम, दिनेश जी, नरेंद्र सिंह, चंदन बाला नलवाया और वार्डन गुणबाला सहलोत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।