ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शंभूपुरा आदिनाथ जैन मंदिर पर हर्षोल्लास से ध्वजारोहण महोत्सव मनाया गया।
अध्यक्ष हस्तीमल सिसोदिया ने बताया कि प्रातः 7:30 बजे से आदिनाथ जैन श्वेतांबर मन्दिर परिसर में विधिकारक नरेंद्र कुमार सिरोहिया द्वारा विधिपूर्वक पूजा करवाई गई, जो करीब 10 बजे तक चली उसके बाद ध्वजा सिर पर धारण कर समाजजनों ने नगर में वरघोड़ा निकाला जो पुनः आदिनाथ मन्दिर पहुंचे जहाँ शुभ मुहूर्त में सभी समाजजनों की उपस्थिति में ध्वजा हस्तीमल सिसोदिया एवं सिसोदिया परिवार द्वारा चढ़ाई गई।
तत्पश्चात आगामी 1 वर्ष के लिए बोलिया लगाई गई जिसमें पक्षाल पूजा के लाभार्थी पराग कोठारी नाकोड़ा रहे, केसर पूजा के करण सिंह सिंघवी, धूप पूजा के भाग्येश जैन, पुष्प पूजा एवं चन्दन पूजा के हस्तीमल सिसोदिया, नाकोड़ा भैरव आरती के लाभार्थी ओम जैन शंभूपुरा एवं आदिनाथ भगवान की आरती एवं मंगल दीपक की बोली हस्तीमल सिसोदिया ने ली।
इस दौरान विजय सिंह सिंघवी निम्बाहेड़ा, करण सिंह सिंघवी सतखंडा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजन मौजूद रहे।
