पूर्व राज्यमंत्री ने शहर में बढ़ती चोरियों एवं जैन मंदिर में 13 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर चिंता व्यक्त कर सरकार को घेरा

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं दुर्ग स्थित जैन मंदिर में 13 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर चिंता व्यक्त कर सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्व में भी दुर्ग के मंदिरो में चोरियां हुई है उसके बाद इस घटना ने प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर किया है, जिससे नागरिकों का भरोसा कम हो रहा है। सरकार को जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है शहर के हर क्षेत्र में, विशेषकर रात के समय, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है बढ़ती चोरियों से चोरों की पो बारह हो रही है आमजन की नींद उड़ी हुई है।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि शहर में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं ने क्षेत्र वासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही चोरी की वारदातें बढ़ी हैं जिले में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अधिकांश घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है पिछले वर्षों से चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न इलाकों से दिनदहाड़े चोरी, चेन स्नेचिंग और सूने मकानों एवं दुकानों में सेंधमारी एवं दुपहिया वाहन एवं चौपहिया वाहन चोरी की लगातार खबरें सामने आ रही हैं पुलिस मादक पदार्थों को भी पकड़ने का काम करे लेकिन आमजन की जान माल की सुरक्षा करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस रात को गश्त के नाम पर दुपहिया वाहनों के चालान बनाकर महज खानापूर्ति कर रही है पुलिस की चोरी रोकने में सक्रियता बढ़ती है, तो आए दिन शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।