रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा बालाजी की छतरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका एवं नगर कांग्रेस शाहपुरा रमेश सेन ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का दृढ़ नेतृत्व, देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण और सरदार वल्लभभाई पटेल जी की राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की ऐतिहासिक भूमिका सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय मेहता, अनिल पुंडरीक, पार्षद किशन कहार, नाथू कोली, लादूलाल खटीक, चेतन रैगर, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, पार्षद प्रत्याशी प्रेम कहार, कांग्रेस नेता ओम सिंधी, चंद्रप्रकाश रैगर एवं पुष्पेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।