भरत देवड़वाल
प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के लंबे सफर के बाद अब संभालेंगे ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी
बेरखेड़ा। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव में नवगठित ग्राम पंचायत बेरखेड़ा से श्री शंभू राम मीना ने सरपंच पद पर विजय प्राप्त कर ग्राम पंचायत के प्रथम सरपंच निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया है। उनके निर्वाचन से ग्राम पंचायत बेरखेड़ा में विकास एवं जनकल्याण के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।शंभू राम मीना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा का लंबा एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने राज्य स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सरकारी प्रशासन एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
उनका प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण अब ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा रखता है। सरकारी सेवा में वर्षों तक कार्य करने के बाद अब उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में ग्रामीणों की सेवा करने की नई जिम्मेदारी स्वीकार की है।
नवनिर्वाचित प्रथम सरपंच के रूप में उनसे अपेक्षा है कि वे ग्राम पंचायत बेरखेड़ा को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे तथा शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।
प्रशासनिक सेवा के अनुभव को जनसेवा की शक्ति बनाकर ग्राम पंचायत बेरखेड़ा को एक आदर्श एवं विकसित ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में उनका यह नया सफर निश्चित रूप से महत्वपूर्ण रहेगा।
ग्राम पंचायत बेरखेड़ा के समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को भी इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।