पंचगौरव में अर्जुन, संतरा और टेक्सटाइल पर फोकस

भीलवाड़ा

37 लाख के बजट से विकास को मिलेगी रफ्तार, सितंबर में होगी सामूहिक कार्यशाला

भीलवाड़ा  स्मार्ट हलचल|जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित पंचगौरव समीक्षा बैठक में जिले की पहचान से जुड़े अर्जुन, संतरा, बास्केटबॉल, मांडलगढ़ दुर्ग और टेक्सटाइल उत्पाद के विकास, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर मंथन हुआ।वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंचगौरव के लिए 37 लाख रुपए का बजट मिला है। अर्जुन वनस्पति के संरक्षण के लिए हरणी महादेव नर्सरी की क्षमता बढ़ाने, आधुनिकीकरण, शेडनेट निर्माण और जरूरी उपकरण खरीदने के कार्य किए जाएंगे।
अर्जुन-संतरा को मिलेगा ODOP का सहारा
बैठक में अर्जुन और संतरा को राजस्थान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट नीति-2024 से जोड़कर प्रसंस्करण इकाइयों को उद्यमिता, तकनीक, गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। पात्र इकाइयों को 25 लाख रुपए तक मार्जिन मनी, 5 लाख तक तकनीकी सहायता, 3 लाख तक गुणवत्ता प्रमाणन, 2 लाख तक मेले-प्रदर्शनी और 1 लाख रुपए तक ई-कॉमर्स अनुदान का प्रावधान है।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक डॉ. सोनल राज कोठारी ने बताया कि उत्पादकों, उद्यमियों और हितधारकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में सामूहिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *