बूंदी- स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान का गत दिनों समापन हुआ। इसके तहत नैनवां, हिण्डोली और तालेडा पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में मंगलवार को बूंदी व केशवरायपाटन पंचायत समिति में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दी गई। इस दौरान जिले में संचालित हुए ग्राम रथ अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से ग्रामीण बेहद लाभान्वित हुए। एक ओर जहां उन्हें योजनाओं की जानकारी मिली, वहीं दूसरी ओर इन योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में तालेड़ा पूर्व प्रधान राजेश रायपुरिया ने ग्राम रथ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओ की व्यापक जानकारी दी गई। इससे न केवल ग्रामीण जागरूक हुए बल्कि इन योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा सरकार का आभार भी जताया गया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां उपस्थितजनों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी नैनवां भागचंद रैगर, तहसीलदार नैनवां रामराय मीणा, मंडल अध्यक्ष तालेड़ा राजेन्द्र चौधरी, तहसीलदार हिंडोली रतन लाल मीणा के.पाटन में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, विकास अधिकारी भानु प्रताप हाड़ा, बूंदी में तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
