श्री राम रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, मिली कई कमियां

अनिल कुमार खींची

स्मार्ट हलचल |ब्यावर। अजमेर रोड स्थित श्री राम रेस्टोरेंट एंड कैफे का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में टीम ने रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं होना, पेस्ट कंट्रोल कार्यकर्ताओं के मेडिकल सर्टिफिकेट एवं हाइजीन व्यवस्था में कमी तथा खुले डस्टबिन का उपयोग सहित अन्य कमियां सामने आईं। इस पर खाद्य सुरक्षा दल ने रेस्टोरेंट संचालक को आवश्यक सुधार करने और खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमियों में सुधार के लिए विभाग की ओर से इम्प्रूवमेंट नोटिस प्रस्तावित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने की कार्रवाई लगातार जारी है।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह चौधरी, दशरथ सिंह राठौड़ एवं विक्रम बेड़ा शामिल रहे।