राज्य में चलाई जा रहे राज्य सरकार के अभियान”शुद्ध आहार मिलावट पर वार”के तहत ईंट राईट स्कूल अभियान के तहत आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से वीकेश कुमार मीणा,विनोद कुमार मीणा और यशवेंद्र चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के वारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ने बताया कि टीम के द्वारा हाइजीन एवं मानसिक स्वास्थ्य,कोल्ड ड्रिंक का सेवन ना करने,घरेलू पेय पदार्थ जैसे छाछ,दूध,दही,नींबू पानी का प्रयोग अधिक करने,फास्ट फूड,जंक फूड से होने वाली खतरनाक बीमारियों,अपने भोजन में फलों,हरी सब्जियां,मिलेट्स (बाजरा,मक्का)दालें,ताजे मौसमी फल को शामिल करने।पैकेज फूड पर ट्रांसफैट फ्री,लेबल देखकर उपयोग करना,खान-पान में चीनी,नमक की मात्रा कम करना अधिक चीनी और नमक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम और संतुलित आहार लेने के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर मॉडल स्कूल करौली की तरफ से राजेश कुमार मीणा,सोहन पाल जाटव,मुकेश कुमार मीणा दिनेश राघव व समस्त स्टाफ उपस्थितरहा।
