Homeराष्ट्रीययुवती के साथ पति के सामने गैंगरेप, मारपीट...सात लोगों ने किया दुष्कर्म-...

युवती के साथ पति के सामने गैंगरेप, मारपीट…सात लोगों ने किया दुष्कर्म- विदेशी महिला

झारखंड। झारखंड (Jharkhand) में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला (foreign woman) से गैंगरेप (gang rape) की घटना सामने आई है। स्पेन (Spain) की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया गया। सभी आरोपी रेप करने के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले।

स्पेन से पति पत्नी (foreign woman) टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश (Bangladesh) से यह झारखंड (Jharkhand) के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप (gang rape) की घटना को अंजाम दिया है। झारखंड (Jharkhand) से इस दंपती को नेपाल जाना था।

मिली जानकारी के अनुसार स्पेनिश महिला (foreign woman) अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वो दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी लेकिन रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार (Hansdiha market) से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया और फिर मारपीट भी की।

घटना के बाद पीड़िता (foreign woman) को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज (treatment) चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीतांबर खेरवार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ (interrogation) में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

उधर दुमका में विदेशी महिला (foreign woman) के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने इसे उठाते हुए आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दुमका के एसपी पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी विधायक ने कहा कि आठ-आठ आरोपियों ने विदेशी महिला (foreign woman) के साथ दुष्कर्म (gang rape) किया। जिसके कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बदनामी हुई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES