गंगापुर
( दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल।अभिभाषक संघ गंगापुर द्वारा पूर्व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप्ति स्वामी को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता टेलर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित दवे तथा उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि दीप्ति स्वामी ने अपने कार्यकाल में न्याय की निष्पक्षता, शालीनता और व्यावसायिकता का परिचय देते हुए गंगापुर न्यायालय में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा, “महिला न्यायाधीश के रूप में उन्होंने न केवल कानून की गरिमा को बनाए रखा बल्कि आमजन को भी न्याय की आस दिलाई।”
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दीप्ति स्वामी के कुशल न्याय प्रशासन और विनम्र स्वभाव की सराहना की। जिसमें विष्णु कुमार सुवालका , अपर लोक अभियोजक दिनेश बापना, सुनिल जैन पोटला,तख्तसिंह,ललित सुराणा, विद्या गोस्वामी,दिव्या सोनी,कुलदीप शर्मा,मदन लाल जीनगर, आनन्दपाल सिंह,अरविन्द त्रिपाठी,दिनेश श्रोत्रिय सचिन मोगरा,सलीम अंसारी ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में अभिभाषकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन
अधिवक्ता जगदीश बुलीवाल द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
