सांगोद क्षेत्र के आमली निवासी किसान की अन्न के कम भाव मिलने के सदमे से हुई मृतक हंसराज वैष्णव के परिजनों से मिले पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया
कोटा : स्मार्ट हलचल।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा के दौरे पर रहे। इस दौरान कोटा सर्किट हाउस में उन्होंने देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ कुछ माह पुर्व हुई भामाशाह मंडी में गेंहू की फसल का कम दाम मिलने से झाड़ आमली निवासी हंसराज वैष्णव की दर्दनाक मोत पर गहरी संवेदनाए व्यक्त करते हुए, किसान के परिवारजनो से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। गहलोत ने कहा आज दिन तक भी सरकार का कोई सहयोग ग़रीब किसान के परिवार को नहीं मिला है, मृतक हंसराज कच्चे मकान में रहता था और जमीन मुनाफा काश्त करके गुज़ारा करता था उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसल को काफ़ी नुक़सान हुआ था, वहीं बची फसल को कोटा भामाशाह मंडी में बैचने गया था, जहां पर फसल का दाम कम लगने के सदमे से किसान की मोत हो गयी थी, ग्रामीणो व कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कोटा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गयी थी। लेकिन सरकार द्वारा किसान के परिवारजनो को कोई राहत नहीं मिली है। इस दौरान मृतक किसान हंसराज वैष्णव की माता जी और पुत्र अजय वैष्णव निवासी ग्राम आमली झाड़ से अशोक गहलोत जी ने मुलाकात की साथ कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, हरपाल राणा पूर्व उपाध्यक्ष सिख कल्याण बोर्ड महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा, सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष सांगोद मिर्जा शकील अहमद, सीमल्या ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामराज यादव, जिला परिषद सदस्य संभव वर्मा,सत्यनारायण मेघवाल, लालचंद सैनी, महेन्द्र मेघवाल,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!