Homeस्मार्ट हलचलउन्हैल में पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल वर्मा का निधन

उन्हैल में पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल वर्मा का निधन

दिलीप जैन
चौमहला
स्मार्ट हलचल/उन्हैल कस्बे में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल वर्मा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के समाचार सुनते ही कस्बे में शोक की लहर छा गई।
उनका अंतिम संस्कार शिप्रा नदी के तट पर किया गया, जहां उनके पुत्र डॉ कालूराम वर्मा, पूर्व सरपंच हरिमोहन वर्मा व रमेश वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता व कस्बेवासी पहुंचे। रामलाल वर्मा भाजपा के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे व भाजपा संगठन में कई बड़े पदों पर रहे। 1998-99 में जिला परिषद सदस्य चुने गए व उप जिला प्रमुख के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को 7 मतों से हराकर उप जिला प्रमुख बने। उन्होंने 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से डग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन 1600 मतों से हार गए। वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नजदीकी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे, जब भी वंसुधरा राजे उन्हैल आतीं थी, तो उनके निवास स्थान पर जरूर जाती।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES